उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार एआरटीओ पर लटकी निलंबन की तलवार, उप निरीक्षक मुकेश वर्मा की पिटाई का है मामला

हरिद्वार न्यूज़- उत्तराखंड के हरिद्वार में एआरटीओ ने एक अक्टूबर को उप निरीक्षक की पिटाई की थी। किसी ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद देहरादून उप निरीक्षक की पिटाई के मामले में हरिद्वार के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) रत्नाकर सिंह पर निलंबन की तलवार लटक गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी, अगले दो दिन इन जिलों पर है भारी।

वही विवादों में चल रहे आरटीओ प्रशासन देहरादून सुनील शर्मा एक बार फिर से विवादों में है। इस प्रकरण में शासन की ओर से नियुक्त जांच अधिकारी संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) प्रशासन सुनील शर्मा ने मंगलवार देर रात जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। जिसमें एआरटीओ पर लगे पिटाई के आरोप सही बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए सख्त निर्देश, किसी भी हाल में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण करने वालो को नहीं बख्शा जाएगा

सूत्रों ने बताया कि शासन में एआरटीओ के निलंबन की फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है। दरअसल, हरिद्वार में परिवहन कार्यालय में तैनात एआरटीओ (प्रशासन) रत्नाकर सिंह का एक वीडियो सोमवार को इंटरनेट पर प्रसारित हुआ था। जिसमें वह अपने ही कार्यालय के प्रवर्तन उप निरीक्षक मुकेश वर्मा की जमकर पिटाई करते नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद खबर- उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का हुआ निधन

घटना के समय वहाँ एआरटीओ (प्रवर्तन) रश्मि पंत समेत कई प्रत्यक्षदर्शी नजर आ रहे थे। एआरटीओ रश्मि पंत ने भी (प्रशासन) सुनील शर्मा और रत्नाकर सिंह को समझने की कोशिश की। लेकिन रत्नाकर उप निरीक्षक मुकेश वर्मा को लगातार पीटते चले गए।