उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

यहाँ हरिद्वार को जा रहे युवकों की बाइक ट्राॅली से टकराई, एक की युवक की मौत, एक घायल।

जसपुर न्यूज़- भीमताल से हरिद्वार घूमने जा रहे दो युवकों की बाइक ट्रैक्टर-ट्राॅली टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मुख्यमंत्री धामी ने 212 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, बोले- ये परिश्रम और लगन से किए कार्य का सम्मान है

नैनीताल जिले के भीमताल निवासी हिमांशु शर्मा (24) और अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र के गांव पटगलिया निवासी रोहित मिश्रा बाइक से हरिद्वार घूमने जा रहे थे। रविवार सुबह लगभग तीन बजे अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भूतपुरी के पास पहुंचने पर उनकी बाइक आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से टकरा गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नौतपा की तपिश फिर बढ़ाएगी पारा, 26-27 मई को उत्तराखंड के मैदानी जिलों में हीट वेव का अलर्ट

भूतपुरी चौराहे पर मौजूद एसआई अनोखेलाल पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बिजनौर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महसूस हुई भूकंप के झटके, तीव्रता 3.6 मापी गई; किसी नुकसान की सूचना नहीं