उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

देहरादून- प्रदेश में भारी बारिश के साथ अंधड़ की चेतावनी, 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में पहाड़ों में बादलों का डेरा है और चोटियों पर वर्षा-बर्फबारी दर्ज की जा रही है। हेमकुंड साहिब समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ ओर केदारनाथ समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में झमाझम वर्षा के दौर हुए। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा और चटख धूप खिलने से तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई।

 

मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ बरसाती नाला उफान पर आने से बही टाटा सूमो, वाहन में सवार आठ लोगों में एक की मौत, अन्य घायल।

 

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 37.2, 20.8                                ऊधमसिंह नगर, 37.5, 25.4                        मुक्तेश्वर, 25.5, 14.9                                         नई टिहरी, 26.2, 15.6

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ आवारा जानवर से टकराये बाइक सवार, गंभीर हालत में किया अस्पताल में भर्ती

 

मौसम विभाग का ये है पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में बादल मंडराने के आसार हैं। पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी वर्षा हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून में आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और हल्की वर्षा के आसार हैं। चारधाम और यात्रा मार्गों पर आंशिक बादल छाये रहने के साथ ही वर्षा और तेज हवा चल सकती है। मंगलवार को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के तेवर तल्ख हो सकते हैं और भारी बारिश के साथ ही अंधड़ की चेतावनी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - यहाँ प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि राज्य में सेब की खेती और कीवी मिशन को बढ़ावा देने की बात की, पढ़े पूरी खबर।