उत्तराखण्डकुमाऊं,

क्षेत्र में रविवार को भी होंगी गैस की होम डिलीवरी, लाइन लगाने वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर

खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत की अपील- घर पर रहकर करें इंतजार

लालकुआं न्यूज़- सुरुचि इंडेन गैस सर्विस द्वारा जारी वितरण रोस्टर के अनुसार रविवार को भी क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडरों की होम डिलीवरी की जाएगी। इस दौरान पटेल नगर, शास्त्री नगर, नर्सरी, टेंट चौराहा और पुरान बिंदुखत्ता क्षेत्र में गैस वितरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मारने वाले चार आरोपी खनन गिरफ्तार।

 

एजेंसी के अनुसार केवल 31 मार्च 2026 तक बुकिंग कंफर्म कराने वाले उपभोक्ताओं को ही गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद की बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को इस वितरण में शामिल नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- टांडा जंगल में हाथी से टकराई बाइक, दो भाइयों की दर्दनाक मौत

 

 

क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति निरीक्षक मोहित कठायत ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 100 प्रतिशत होम डिलीवरी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेवजह लाइन लगाने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  (अच्छी खबर) हल्दूचौड़ की बेटी बनी लेफ्टिनेंट

 

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहें और गैस वाहन का इंतजार करें। सिलेंडर की आपूर्ति सीधे घर पर ही की जाएगी, जिससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।