उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ भ्रष्टाचार के आरोप में उत्तराखंड परिवहन निगम के इस अधिकारी को किया गया निलंबित, विजिलेंस जांच में मुकदमा दर्ज

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड परिवहन निगम में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे उप महाप्रबंधक (वित्त) भूपेंद्र कुमार को प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने निलंबित कर दिया है। भूपेंद्र कुमार के खिलाफ 17 जुलाई को सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मतदान से 72 घंटे पहले उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं आज से हो जाएंगे सील

 

 

मामला मई 2023 का है, जब राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर डीजीएम भूपेंद्र कुमार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरोपों में कहा गया था कि भूपेंद्र कुमार ने निगम के अनुबंधित बस स्वामियों से अपने पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई, साथ ही लाखों रुपये नकद भी लिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहां कोचिंग पढ़कर घर को जा रहे छात्र पर नकाबपोश अज्ञात युवकों ने किया धारदार हथियार से हमला, घायल छात्र के पिता ने दी कोतवाली में तहरीर

 

 

महासंघ ने उस समय भूपेंद्र कुमार के पारिवारिक सदस्यों के नाम और बैंक खातों का पूरा विवरण भी मुख्यमंत्री को सौंपा था। इस पर मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को खुली जांच करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर भूपेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  (भूतपूर्व सैनिकों के लिए नौकरी का अवसर) 31 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक रानीखेत में भर्ती मेले में ले सकते हैं हिस्सा