उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं के इस युवक ने नैनीताल की नाबालिक किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

  • लालकुआं के युवक ने सोशल मीडिया पर दोस्ती का हल्द्वानी बुलाया
  • दुराचार के बाद बार-बार मिलने के लिए दबाव बनाने का आरोप

नैनीताल न्यूज़- तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करने के बाद बहलाकर शारीरिक संबंध बना लिए। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ छात्रा बोली, "तू मुझसे नंबर मांगेगा", इतने में समर्थकों ने छात्र को जड़ दिया तमाचा, जानिए विवाद की वजह?

 

 

शिकायत के अनुसार, किशोरी की दोस्ती लालकुआं निवासी एक युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। जनवरी में युवक ने उसे मिलने के लिए हल्द्वानी बुलाया और एक होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद युवक बार-बार उस पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। जब लड़की ने मना किया तो वह उसे बदनाम करने की धमकी देने लगा। किशोरी की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 58 सड़कें अब भी बंद — राज्य आपातकालीन केंद्र ने जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश

 

तहरीर के आधार पर पुलिस ने लालकुआं निवासी निर्मल कुमार उर्फ हैप्पी के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। एसओ रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी मिल परिसर में हरेला पर्व पर रोपे गए 5000 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश