उत्तराखण्डकुमाऊं,

वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

लालकुआं न्यूज़- तराई पूर्वी वन प्रभाग की डौली रेंज कार्यालय में वन्यजीव सप्ताह के तहत संगोष्ठी और स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम और वन्यजीव संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेल-खेल में कुत्ते के गले का पट्टा मासूम के लिए बन गया मौत का फंदा, भाई को बचाने के लिए चीखती रही बहन, परिवार में मचा कोहराम।

 

 

 

नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत ने वन्यजीवों के पारिस्थितिकीय महत्व और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके बाद डौली वन परिसर और आसपास स्वच्छता अभियान चलाकर अजैविक कूड़ा एकत्र कर निस्तारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी भीमताल मार्ग पर वाहनों का आवागमन आज देर रात्रि 2 बजे से प्रातः 9 बजे तक पूर्ण रूप से रहेगा वर्जित

 

अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने वन विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए अभियान में सहभागिता की। इस दौरान उप वन क्षेत्राधिकारी शिव सिंह डांगी, वन दरोगा पान सिंह मेहता, उमा बोरा, मोहन चंद्र भट्ट, वन आरक्षी हरीश सिंह बिष्ट, बसंत बल्लभ पंत, तनुजा पंत और गोविंद मेहरा समेत वनकर्मी एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां हल्द्वानी से आया युवक नहाते समय महादेव नहर के तेज बहाव में बहा, तलाश जारी।