उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा में बाघ का आतंक: खेत में घास काट रहे व्यक्ति को बनाया शिकार, 15 दिन में दूसरी मौत

अल्मोड़ा न्यूज़- जिले के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से सटे तड़म तोक बोरड़ गांव में बाघ के हमले से दहशत फैल गई। शनिवार शाम खेत में घास काट रहे एक व्यक्ति पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में पिछले 15 दिनों के भीतर बाघ के हमले में यह दूसरी मौत है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, 53 वर्षीय महिपाल सिंह मेहरा शाम के समय अपने निजी खेत में घास काट रहे थे। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में महिपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुखद) यहाँ मां-बेटी की नदी में डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम,

 

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और वन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया 6 से होगी शुरू

 

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाघ को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाया जा रहा है, साथ ही ट्रैक्विलाइज करने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

 

गौरतलब है कि तड़म क्षेत्र में बीते करीब 15 दिनों के भीतर बाघ के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा PMAY पुनर्वास में बड़ा फर्जीवाड़ा: बाहर के किराएदारों समेत सैकड़ों आवेदन रद्द होने की कगार पर

 

ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, बाघ को जल्द पकड़ने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।