उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में नहाते समय 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी में शुक्रवार को गोला नदी में नहाने के दौरान एक 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। हादसा बनभूलपुरा क्षेत्र के पास गोला नदी पुल के नीचे हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

मृतक की पहचान अहमद (13 वर्ष) निवासी गोंडा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अहमद करीब 10 दिन पहले अपने बड़े भाई अल्लाह रखा के पास हल्द्वानी आया था। उसका भाई शहर में शहद बेचने का काम करता है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) LT के 272 पदों पर भर्ती निकालने की तैयारी में आयोग, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

 

 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले अल्लाह रखा गोला नदी किनारे नहाने और कपड़े धोने गया था। अहमद भी उसके साथ नदी पर पहुंचा। इसी दौरान वह नदी में नहाने लगा और अचानक गहरे पानी में चला गया। भाई ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण वह सफल नहीं हो सका। कुछ ही देर में अहमद नदी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज, अक्टूबर तक हर हाल में पूरे हों सभी कार्य: सीएम धामी

 

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला गया।

 

 

प्रशासन ने फिर दी चेतावनी

सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कात्याल ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से लगातार चेतावनी दिए जाने के बावजूद लोग नदी के खतरनाक और गहरे हिस्सों में नहाने या जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी के गहरे हिस्सों से दूर रहें। साथ ही संबंधित अधिकारियों को नदी किनारे अतिरिक्त चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के भव्य कार्यक्रम में जुटे लोग, कहीं LED स्क्रीन तो कहीं सजने लगी दीवारें

 

 

यह घटना एक बार फिर बरसात के मौसम में उफान पर रहने वाली नदियों के खतरे की याद दिलाती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी और नालों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।