उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: बच्चे को आवाज देते समय तीसरी मंजिल से गिरी महिला, मौत से मचा कोहराम

हल्द्वानी न्यूज़- नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं महिला के छोटे-छोटे बच्चे जोर-जोर से रोने लगे।

 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा हल्दूचौड़ क्षेत्र के बमेटा बंगर खीमा स्थित हनुमान मंदिर रोड पर सोमवार शाम हुआ। यहां तारा कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर रहने वाली मुन्नी देवी (30) अपने बच्चे को आवाज देने के लिए बालकनी की रेलिंग से झुक रही थीं। उनका बेटा नीचे सीढ़ियों के पास खेल रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नीचे सड़क पर गिर गईं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- इन 5 हजार कर्मचारियों का वेतन बढ़ा

 

महिला के गिरते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बच्चों के रोने और चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष भास्कर सुयाल समेत अन्य लोगों ने घायल महिला को तुरंत निजी वाहन से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

 

 

बताया जा रहा है कि मृतका के पति जीवन कुमार घटना के समय ड्यूटी पर थे। जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली, परिवार में कोहराम मच गया।

 

मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के गौना निवासी जीवन कुमार पिछले तीन सालों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यहां किराए पर रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टर में भारी गड़बड़ी, बाहरी लोग उठा रहे सरकारी योजनाओं का लाभ

 

 

पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को उनके पैतृक गांव अल्मोड़ा ले गए।

 

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।