उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने तीन मजदूरों को रौंदा, एक कि हालत गंभीर

नैनीताल न्यूज़– शहर के तल्लीताल क्षेत्र अंतर्गत फांसी गधेरा के पास गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह कार के नीचे फंसे घायलों को बाहर निकाला और बीडी पांडे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हाथी कारीडोर को तलाशते तलाशते गजराज आए मुख्य मार्ग पर, हाथी बन रहे राहगीरों का रोड़ा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, देखे वीडियो।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे को अंजाम देने के बाद भी वाहन चालक नहीं रुका और तीनों को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। लोगों के पहुंचने पर चालक और उसका साथी वाहन को सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वाहन चालक एक पुलिसकर्मी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती लिखित परीक्षा की तारीख जारी, जानें एडमिट कार्ड का अपडेट

 

जानकारी के मुताबिक हरी नगर निवासी बिहारी लाल, पप्पू और राजेश लाल गुरुवार सुबह पेंटिंग का कार्य करने के लिए राजभवन मार्ग स्थित आर्मी गेस्ट हाउस की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चढ़ाई वाले मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार चालक व उसके साथी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने इस कैबिनेट मंत्री पर गाया व्यंगात्मक होली गीत, देखे वीडियो