उत्तराखण्डकुमाऊं,

दुखद हादसा: अल्मोड़ा की कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, दोस्त को बचाने के प्रयास में गई दोनों की जान

अल्मोड़ा न्यूज़- जिले के सोमेश्वर क्षेत्र स्थित देवस्थल मंदिर के पास कोसी नदी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गर्मी से राहत पाने के लिए दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान बागेश्वर निवासी धीरज गढ़िया और लमगड़ा निवासी सोनू कनवाल के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

 

 

जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से छह युवक दोपहर करीब 12 बजे पिकनिक मनाने के लिए देवस्थल मंदिर क्षेत्र पहुंचे थे। दोपहर लगभग 3 बजे सभी युवक कोसी नदी में नहाने उतरे। इसी दौरान एक युवक का पैर नदी की रेत में धंस गया और वह तेज बहाव में फंसकर डूबने लगा। अपने दोस्त को बचाने के लिए दूसरा युवक भी नदी में कूद गया, लेकिन वह भी गहरे पानी में फंस गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) प्रदेश की एक लाख बेटियों को सीएम धामी ने दिया ये तोहफा

 

 

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीण

सोमेश्वर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन जोशी ने बताया कि दोनों युवकों को डूबता देख उनके साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया। आवाज सुनकर ग्राम प्रधान प्रवीण मेहता समेत ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में उन्हें करीब 15 मिनट का समय लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा, कार ने ई-रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे, गर्भवती महिला सहित चार लोगों की मौत, कई घायल

 

 

ग्रामीणों ने नदी से बाहर निकाला

मौके पर पहुंचते ही दयाल सिंह मेहता और ग्राम प्रधान प्रवीण मेहता ने बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगा दी। दोनों युवकों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

 

दोनों को नहीं आता था तैरना

ग्राम प्रधान प्रवीण मेहता के अनुसार, हादसे का एक बड़ा कारण यह भी रहा कि दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था। एक युवक को बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी नदी की गहराई और बहाव का शिकार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - इन इलाकों में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा की गई ताबड़तोड़ छापेमारी, 52 लोग हिरासत में

 

 

पुलिस और SDRF ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

परिवारों में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि धीरज गढ़िया ऑनलाइन कार्य करता था, जबकि सोनू कनवाल ई-कॉमर्स कंपनी में कार्यरत था। दोनों युवकों की असमय मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।