उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, पिथौरागढ़ निवासी की मौत, दो गंभीर घायल

अल्मोड़ा न्यूज़- जिले के बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के समीप गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ग्राम पंचायतों के परिवार रजिस्टर में भारी गड़बड़ी, बाहरी लोग उठा रहे सरकारी योजनाओं का लाभ

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार संख्या यूके-04-2999 बाड़ेछीना-सेराघाट मोटर मार्ग पर कांचुला पुल के पास पहुंची ही थी कि अचानक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में कुंदन सिंह निवासी नाचनी, पिथौरागढ़ की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री से की मुलाकात, काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन संचालन कराने का किया अनुरोध

 

 

वहीं, कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- घर से मोबाईल व नगदी चुराने वाले 02 शातिर चोरों को हल्द्वानी पुलिस ने मय चोरी के सामान सहित किया गिरफ्तार

 

 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।