उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आई पिकअप ने टूरिस्टों की कार को मारी टक्कर, एक की मौत, चार गंभीर

नैनीताल न्यूज़- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रही एक पिकअप ने टूरिस्टों की कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और पिकअप वाहन पलट गया।

 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई आसपास मौजूद राहगीरों ने तुरंत घायलों की मदद की और 108 एम्बुलेंस के जरिए सभी को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि चार घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए एक घायल को निजी अस्पताल रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा- टाटा सूमो 150 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 11 घायल

 

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना 1 जनवरी 2026 की रात करीब 11:52 बजे गौलापार क्षेत्र में काठगोदाम–लालकुआं नेशनल हाईवे पर खेड़ा अंबिका पेट्रोल पंप के पास हुई। कार संख्या UP25 EM 9391 गौलापार से रिछा-बहेड़ी की ओर जा रही थी। इसी दौरान गौलापार स्टेडियम की ओर से गलत दिशा में आ रही पिकअप संख्या UK04 CC 2905 ने खेड़ा की ओर मुड़ते समय कार को सामने से टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- वन विभाग ने पहले दिन नदियों के किनारे 102 एकड़ भूमि से हटाया गया अतिक्रमण,

 

जानकारी के मुताबिक, कार सवार पांच युवक गौलापार में हाईवे किनारे एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क पर वाहन के पुर्जे बिखर गए और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

हादसे में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रिछा-बहेड़ी निवासी 25 वर्षीय रिजवान की मौत हो गई। वह अपने चार दोस्तों इसरार (32), मुजाहिद (30), अफजल (30) और सनावर रहमान (27) के साथ नए साल पर घूमने हल्द्वानी आया था। सभी युवक आपस में दोस्त थे और राइस मिल में काम करते हैं। घायलों में सनावर कार चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा के नकलची अभ्यर्थियों पर कार्यवाही जारी, अब इतनो पर लगा 5 साल के लिए प्रतिबंध

 

अन्य चार घायलों को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

 

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि फरार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।