उत्तराखण्डकुमाऊं,

रुद्रपुर में वायरल होने के चक्कर में पुलिस से भिड़े दो भाई, फॉलोअर्स बढ़ाने की प्लानिंग पड़ी भारी

रुद्रपुर न्यूज़- सोशल मीडिया पर व्यूज और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में बनाई गई योजना दो भाइयों पर ही भारी पड़ गई। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ट्रैफिक पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान दोनों भाइयों ने कथित तौर पर जानबूझकर विवाद खड़ा कर दिया, ताकि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो सके। लेकिन उनकी यह कोशिश पुलिस कार्रवाई में बदल गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, अभद्रता, धमकी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

 

घटना नैनीताल रोड की है, जहां यातायात पुलिस नियमित वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे चंदन यादव को रोककर चालान की कार्रवाई की जा रही थी। आरोप है कि चालान के दौरान चंदन ने वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू कर दी और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। इसके बाद उसने अपने भाई दीपक यादव को भी मौके पर बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी

 

 

पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों ने पुलिस टीम से अभद्रता की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग करते रहे। आरोप है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकी दी और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाने का भी प्रयास किया। हंगामे के कारण नैनीताल रोड पर करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड Weather Update: आज 8 जिलों में बारिश-गरज का अलर्ट, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

 

 

टीएसआई राम सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कानूनी कार्रवाई के दौरान दोनों ने अपने व्यवहार पर माफी मांगी। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्हें थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 

 

पहले वीडियो से बढ़े थे फॉलोअर्स, इसलिए रची नई योजना

पूछताछ में चंदन यादव ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसके भाई दीपक यादव का चालान के दौरान हुआ विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिससे उसके फॉलोअर्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई थी। इसी से प्रेरित होकर उसने भी पुलिस से विवाद कर वीडियो वायरल कराने की योजना बनाई। उसे उम्मीद थी कि चालान का नुकसान मामूली होगा, जबकि वायरल वीडियो से लाखों व्यूज और नए फॉलोअर्स मिल जाएंगे। हालांकि इस बार उसकी यह योजना उलटी पड़ गई और दोनों भाइयों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) राज्य कैबिनेट की बैठक में इन 12 प्रस्तावों को मंजूरी