उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में गाड़ियों से भौकाल दिखाना पड़ा भारी, 3 दिन में 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी संभाग में परिवहन विभाग ने ब्लैक फिल्म, मॉडिफाइड वाहनों और अनाधिकृत लाइट लगाकर चलने वाले वाहनों के खिलाफ 4 से 6 अगस्त 2026 तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। तीन दिनों तक चले इस अभियान में कुल 967 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 113 वाहनों को सीज किया गया।

 

 

परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान 111 वाहनों पर ब्लैक फिल्म, 163 वाहनों पर अनाधिकृत लाइट, 20 वाहनों पर अवैध अल्टरेशन और 4 वाहनों पर हूटर लगाने के आरोप में कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.8 तीव्रता मापी गई तीव्रता

 

 

इसके अलावा फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत न करने पर 65, परमिट उल्लंघन पर 40, बीमा न होने पर 88, प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर 69, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी उल्लंघन पर 132, सीट बेल्ट न लगाने पर 47, बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 286, यात्री वाहनों में ओवरलोडिंग पर 28, मालवाहक वाहनों में ओवरलोडिंग पर 49 तथा अन्य विभिन्न नियमों के उल्लंघन में 512 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - यहाँ घूस लेने के मामले में इस विभाग का अधिकारी हुआ सस्पेंड, पढ़े पूरी खबर

 

 

यह विशेष अभियान हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर उपसंभागों में एक साथ चलाया गया। अभियान में विभिन्न प्रवर्तन अधिकारियों और परिवहन कर अधिकारियों की टीमों ने संयुक्त रूप से वाहनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- CM धामी का दो दिवसीय नैनीताल जनपद दौरा, लालकुआं, हल्द्वानी, कालाढूंगी और नैनीताल में CM के ये कार्यक्रम

 

 

परिवहन विभाग ने कहा कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों में ब्लैक फिल्म, अनाधिकृत लाइट, हूटर या अन्य अवैध मॉडिफिकेशन न करें तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखकर ही वाहन चलाएं।