उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

डूब गई दो जिंदगियां- यहाँ जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के चक्कर में दो युवकों ने खुद की गवां दी जान, SDRF ने रेस्क्यू कर दोनों युवकों के शव पानी से किये बरामद, परिवार के मचा कोहराम

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के हल्दी गांव के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक जलभराव में फंसे परिवार को बचाने के लिए गए थे।

 

मूसलाधार बारिश के बीच हल्दी गांव में हुए जलभराव में एक परिवार फंसा था। वही हल्दी निवासी प्रिंस कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र राम कृपाल और सन्नी उम्र 20 वर्ष पुत्र धर्मेंद्र कुमार कुछ युवकों के साथ परिवार को बचाने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों युवक पानी में डूब गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS अफसर से बेरोजगार संघ के अध्यक्ष ने की अभद्रता, ऑफ‍िस में घुसकर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

 

वही सूचना मिलने पर तहसीलदार हिमांशु जोशी राजस्व टीम और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की सहायता से एसडीआरएफ ने रेस्क्यू के दौरान दोनों युवकों के शव पानी में बरामद किए। दोनों युवक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- श्री राम राज्याभिषेक शोभा यात्रा के दौरान हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान

 

वही खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरी कार, हिमाचल के युवक की मौत, पिता-पुत्री गंभीर घायल