उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उधम सिंह नगर- पत्नी की हत्या कर नाले में गाड़ दिया था शव, पुलिस को इस हालत में मिला शव, जानें पूरा मामला।

पंतनगर न्यूज़- यहाँ आए दिन पत्नी सेे लड़ाई-झगड़े से तंग आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दी और शव पंतनगर थाना क्षेत्र में प्रतापपुर के पास सड़क किनारे नाले में गाड़ दिया। वही बेटे की तहरीर पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसी से गड्ढा खोदवाकर मृतका का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया है। पुलिस शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराएगी।

जानकारी के अनुसार किच्छा थाना क्षेत्रांर्गत प्रतापपुर कालोनी निवासी संतोष कुमार पेशे से एक मोटर मेकेनिक है। उसकी पहली पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। जो आज भी राज बना है। जिसके बाद वह लगभग आठ वर्ष पूर्व बिहार से केदल नामक महिला को ब्याह कर घर ले आया था। उसकी पहली पत्नी से उदय और अभय नाम के दो बेटे हैं। जो उसी के साथ प्रतापपुर कालोनी में रहते हैं। उदय ने एक सप्ताह पूर्व किच्छा थाने में अपनी सौतेली मां की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और बृहस्पतिवार की देर रात मृतका का सड़ा-गला शव बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा के मास्टर माइंड को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2.44 करोड़ रुपये की वसूली के नोटिस पर रोक

वही उदय ने बताया कि तीन महीने पहले उसके पिता ने सौतेली मां केदल उम्र 27 वर्ष की घर में हत्या कर शव रात 12 बजे पंतनगर थाना क्षेत्र में सिडकुल रोड पर प्रतापपुर के पास सड़क किनारे नाले के पास मौजूद बांस के पेड़ो के बीच में गाढ़ दिया था। इसका कहीं भी जिक्र करने पर उसके पिता ने उन लोगों को भी जान से मार देने की धमकी दी थी। मृतका की शीतल नाम की छह साल की एक बेटी भी है। मृतका संतोष की दूसरी पत्नी थी, जिसकी मौत के बाद संतोष ने दो माह पूर्व उसकी नाबालिग बहन से (तीसरी) शादी कर ली थी। वही लोगों का कहना ही कि वह पूर्व में अपने भाई की भी हत्या कर चुका है। वहीं दूसरी पत्नी की हत्या के बाद उसने ससुराल सहित सभी जगह बताया था कि पत्नी कहीं भाग गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड निवासी आभा ने मिसेज इंडिया वन इन ए मिलियन सौंदर्य प्रतियोगिता में जीता मिसेज उत्तराखंड 2022 का खिताब

जिस पति केे साथ-साथ जीने मरने की कसम खाई थी। उसी ने उसे मौत की नींद सुला दिया। बृहस्पतिवार को शाम साढ़े छह बजे आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने हत्यारे से ही गाढ़े गए शव को खोदकर निकलवाया। इस काम में उसे साढ़े तीन घंटे लग गए। इस दौरान एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा व किच्छा कोतवाल धीरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

स्थानीय निवासियों के अनुसार संतोष सिरफिरा है और लोगों से भी मारपीट करता था। जिसके चलते उससे कोई बातचीत नहीं करता था। दो शादियों के बाद भी उसने अपनी पत्नी से मारपीट बंद नहीं की थी। वह आए दिन अपनी पत्नी को मारता-पीटता रहता था। उसने दूसरी पत्नी की हत्या के बाद नाबालिग साली से शादी कर ली। दो माह में ही उसने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी थी। यहां तक कि उसने उसके हाथों के नाखून भी नोच लिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुवान से पहले उत्‍तराखंंड में कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

वही किच्छा कोतवाली को कुछ समय पूर्व एक महिला की गुमशुदगी की तहरीर प्राप्त हुई थी। जिसकी जांच के दौरान पंतनगर थाना क्षेत्र में तीन माह पूर्व गाढ़ा गया था, शव पुलिस ने बरामद किया है। आगे उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जाएगी।

डाॅ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी- ऊधमसिंह नगर।