उत्तराखण्डजॉब अलर्ट,

UKPSC RO/ARO Mains एडमिट कार्ड 2023 जारी, समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की मुख्य परीक्षा 26 अक्टूबर को

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. योग्य उम्मीदवार यूकेपीएससी आरओ/ एआरओ मेंस एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

यूकेपीएससी आरओ/एआरओ मेंस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग करना होगा। UKPSC RO/ARO Mains Admit Card 2024: डायरेक्ट लिंक

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दो कारों की आपस में हुई भिड़ंत, छह लोग घायल।

यूकेपीएससी द्वारा समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी पदों पर मुख्य परीक्षा का आयोजन 26 अक्तूबर से किया जाना है। यह परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। अगले दिन यानी 27 अक्तूबर को यह परीक्षा केवल मॉर्निंग शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC Police SI Physical Admit Card 2024- उत्तराखंड पुलिस एसआई फिजिकल एडमिट कार्ड हुए जारी, पढ़े खबर

 

 

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा यूकेपीएससी आरओ/ एआरओ भर्ती 2023 के जरिए राज्य में समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी के कुल 137 पदों को भरा जाना है।

 

यूकेपीएससी आरओ/ एआरओ मेंस एडमिट कार्ड (How to download UKPSC RO/ARO Mains admit card 2024)

  • आरओ/एआरओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, आरओ/एआरओ एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
यह भी पढ़ें 👉  जाने आज का दैनिक राशिफल, क्या कहते है आज आपके सितारे