उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता में शीशम का हरा पेड़ काटना पड़ा महंगा, वन विभाग ने दो गिल्टे जब्त कर दर्ज किया मुकदमा

लालकुआं न्यूज़- निकटवर्ती बिंदुखत्ता क्षेत्र में बिना अनुमति शीशम का हरा पेड़ काटने का मामला सामने आया है। तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज की टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके से शीशम के दो बेशकीमती गिल्टे बरामद किए हैं। मामले में संबंधित कृषक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार गौला रेंज के गश्ती वन कर्मियों की टीम नियमित गश्त पर थी। इस दौरान खुरियाखत्ता क्षेत्र में महिपाल सिंह के खेत में शीशम प्रजाति के पेड़ को काटकर उसके दो मोटे गिल्टे बनाए जाने की सूचना मिली। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां शीशम की लकड़ी के दो बड़े गिल्टे पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- स्नातक स्तरीय परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही, इस अधिकारी को किया गया निलंबित

 

 

वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों गिल्टों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। इसके बाद संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ पुलिस ने लालकुआँ और बिन्दुखत्ता क्षेत्र में छापेमारी कर दो स्थानीय शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

 

 

गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि खेत में पाए गए शीशम के दोनों गिल्टे जब्त कर लिए गए हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति हरे पेड़ों की कटाई करना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं की जेब फिर होगी ढीली, ऊर्जा निगम ने तैयार की नए बिजली टैरिफ की दरें

 

 

वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध रूप से पेड़ों की कटाई करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने लोगों से वन संपदा की सुरक्षा में सहयोग करने और किसी भी अवैध कटान की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है।