उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में बड़ा हादसा: बेकाबू जल संस्थान का ट्रक भीड़ में घुसा, दिल्ली की दो महिला पर्यटक गंभीर घायल

नैनीताल न्यूज़- शुक्रवार को नैनीताल के मल्लीताल क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुराने घोड़ा स्टैंड के पास जल संस्थान का एक बेकाबू ट्रक अचानक भीड़ में घुस गया, जिससे दिल्ली से घूमने आई दो महिला पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में एक महिला का हाथ और दूसरी का पैर ट्रक के पहिए के नीचे आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जल संस्थान का ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पहले एक वैन से टकरा गया। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे मौजूद लोगों की ओर बढ़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही दिल्ली निवासी दो महिला पर्यटक उसकी चपेट में आ गईं।

यह भी पढ़ें 👉  मानव-वन्यजीव संघर्ष पर सख्त हुए सीएम धामी: पौड़ी के DFO हटाए, संवेदनशील क्षेत्रों में बच्चों को मिलेगी एस्कॉर्ट सुविधा

 

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और स्थानीय सभासद भी घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल मंत्री की कार गिरी खाई में, हुई दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

 

 

अस्पताल की पीएमएस डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने बताया कि घायल महिलाओं की पहचान रितु डांग (42 वर्ष) और भारवी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ नगर में सरेआम महिला ने युवक का फोड़ा सिर, पुलिस ने शुरू की जांच

 

 

हादसे के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान के वाहनों के संचालन और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।