उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी के लग्जरी स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवतियां रेस्क्यू, 4 आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। नैनीताल रोड स्थित तिकोनिया क्षेत्र के गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स में संचालित ‘एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर’ पर पुलिस की छापेमारी में 6 युवतियों को रेस्क्यू किया गया, जबकि एक महिला मैनेजर समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान स्पा संचालक मौके से फरार हो गया।

 

 

स्थानीय लोगों की शिकायत पर खुला राज

जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय लोगों ने देखा कि सेंटर में लगातार युवकों का आना-जाना लगा रहता था और बाहरी राज्यों तथा नेपाल से आई युवतियां वहां काम कर रही थीं। देह व्यापार की आशंका होने पर इसकी गोपनीय सूचना पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गई इनोवा, पांच लोग की ऐसे बची जान।

 

 

 

SSP के निर्देश पर हुई कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सीओ ऑपरेशन अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा एएचटीयू प्रभारी उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया।

 

 

 

औचक छापेमारी से मचा हड़कंप

11 जून की शाम करीब 7:01 बजे पुलिस टीम ने स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर स्पा सेंटर में औचक छापा मारा। पुलिस की कार्रवाई से सेंटर के अंदर हड़कंप मच गया और मौजूद लोगों को भागने का मौका नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बारात से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, 4 की मौत

 

 

 

आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवतियां

पुलिस द्वारा स्पा सेंटर के कमरों की तलाशी लेने पर कई युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से पुलिस ने 16 इस्तेमाल किए गए और 4 सीलबंद कंडोम पैकेट, रिसेप्शन काउंटर से 4,320 रुपये नकद तथा ग्राहकों की एंट्री से संबंधित दो रजिस्टर बरामद किए।

 

 

 

6 युवतियां रेस्क्यू, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने स्पा सेंटर से 6 युवतियों को रेस्क्यू किया है। इनमें एक युवती नेपाल, एक पश्चिम बंगाल तथा अन्य दिल्ली और उत्तराखंड की रहने वाली बताई गई हैं। नियमानुसार काउंसलिंग के बाद सभी युवतियों को वन स्टॉप सेंटर हल्द्वानी भेज दिया गया है।

 

 

 

वहीं पुलिस ने मौके से देहरादून निवासी नीरज सिंह, फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी कार्तिकेय गुप्ता, दिल्ली निवासी स्पा मैनेजर पूनम तथा हल्द्वानी निवासी अतुल ठाकुर को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) बनभूलपुरा बवाल के 25 दंगाइयों को ऐसे लेकर आई पुलिस, देखे वीडियो

 

 

स्पा संचालक फरार, मुकदमा दर्ज

कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर का संचालक राहुल जायसवाल निवासी भट्ट कॉलोनी, हल्द्वानी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसे भी मुकदमे में नामजद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 

पुलिस का कहना है कि मानव तस्करी और देह व्यापार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।