उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

वर्दी घोटाला: सीएम धामी का बड़ा एक्शन, होमगार्ड्स विभाग के DIG अमिताभ श्रीवास्तव निलंबित, संयुक्त जांच समिति गठित

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड सरकार ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े कथित घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वनभूलपुरा पुलिस ने 02 स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

 

यह मामला वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताएं हुईं और नियमों का उल्लंघन किया गया। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून द्वारा शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुलिस ने चोरी की गई मोटरसाइकिल समेत 2 चोरों को किया गिरफ्तार

 

महानिदेशक की संस्तुति पर मुख्यमंत्री धामी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव को निलंबित करने का आदेश दिया। साथ ही मामले की गहन जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ऑटो के बाद अब शहर में फड़ ठेले लगाने वालों के लिए बनेगी SOP, जिलाधिकारी वंदना सिंह

 

सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा संदेश माना जा रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।