उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस, मची चीख पुकार

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला पुल के पास मध्य प्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई। 28 यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चार से पांच यात्री घायल हो गए, बाकी करीब बीस से ज्यादा यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने हरिद्वार और नैनीताल के डीएम से भूमि की खरीद-फरोख्त की रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर देने को कहा

 

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 आपातकालीन सेवा के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हर्षिल भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(दुःखद) यहाँ बेटे का इलाज कराने जा रहे कपड़ा व्यवसाई के साथ हुआ हादसा, पत्नी की मौत, अन्य घायल।

 

 

बता दें कि ये यात्री गंगोत्री धाम जा रहे थे। सुरक्षित यात्रियों को पुलिस द्वारा दूसरे वाहन से गंगोत्री धाम भेजा।