उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, पति-पत्नी समेत दो मासूम झुलसे

बेरीनाग (पिथौरागढ़)- जिले के बेरीनाग क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को बेरीनाग के दिगतोली गांव निवासी जीवन राम की पत्नी जानकी देवी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। शोर सुनकर जीवन राम आग बुझाने के लिए रसोई में पहुंचे, लेकिन वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर डोली उत्तराखंड की धरती, यहाँ महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से निकले बाहर....

 

आग बुझाने के प्रयास में जानकी देवी के साथ उनकी 3 वर्षीय पुत्री प्रियांशी और 5 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ भी झुलस गए। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ती देख जीवन राम ने साहस दिखाते हुए जलते हुए सिलेंडर को घर से बाहर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और मकान आग की चपेट में आने से बच गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सड़क किनारे खड़ी पिकअप में मिले दो अज्ञात शव, पुलिस जांच में जुटी

 

घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी, लेकिन समय पर सेवा उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद ग्रामीणों ने टैक्सी वाहन की व्यवस्था कर घायल परिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेरीनाग पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

 

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सिद्धार्थ पाटनी ने बताया कि जीवन राम और दोनों बच्चे अधिक झुलसे हुए हैं, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है।

 

बताया गया कि जीवन राम मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह इलाज के लिए हायर सेंटर जाने से भी हिचक रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने स्थानीय व्यापारियों से सहयोग की अपील की और आर्थिक सहायता जुटाई। इसके बाद 108 सेवा के माध्यम से घायल परिवार को इलाज के लिए हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन ने बिना वैध अनुमति के संचालित स्टोन क्रेशर को सीज कर की और भी कार्यवाही

 

 

वहीं ग्राम प्रधान शीला देवी ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।