उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: पिकअप-कार की टक्कर में 23 वर्षीय युवक की मौत, एक गंभीर

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बहादराबाद-धनौरी मार्ग पर पथरी पुल के पास हुआ, जहां पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेवाड़ कला कलियर निवासी दीपक (23) पुत्र राजू और वरुण (26) पुत्र मांगेराम पिकअप वाहन से कपड़ा बेचकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दीपक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- तहसील प्रशासन ने जारी की बकायेदारों की सूची, 22 बड़े बकायदारों पर होगी सख्त कार्यवाही

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और वे घटनास्थल पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- एसपी क्राईम नैनीताल ने जिले के समस्त विवेचकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर 03 नए कानूनों के क्रियान्वयन के संबंध में दी गई जानकारी

 

पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मौसम विभाग ने देहरादून सहित चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया, जानें कब से मिलेगी राहत।