उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: कार–ई-रिक्शा की टक्कर में तीन की मौत, चार घायल

हरिद्वार–लक्सर मार्ग पर फेरूपुर क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ रिजॉर्ट में दो पक्षों के बीच हुआ जमकर हंगामा, एक युवक का फोड़ा सिर

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC PCS 2025 मुख्य परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद आयोग ने रोकी आगे की प्रक्रिया

 

पुलिस ने बताया कि मृतकों में कार चालक विकास कुमार निवासी फेरूपुर, कार में सवार यात्री चरण सिंह निवासी कलियर (रुड़की) तथा ई-रिक्शा चालक आस मुहम्मद निवासी नसीरपुर खुर्द, लक्सर शामिल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट की बेटी प्रेमा रावत का भारतीय महिला टी-20 टीम में चयन, विश्व कप में दिखाएंगी दम

 

हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।