उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ लगी भीषण आग, 6 कच्चे घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान

देहरादून के मेदनीपुर स्थित गुर्जर बस्ती में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक भीषण आग लगने से 6 कच्चे घर जलकर पूरी तरह खाक हो गए। इस हादसे में घरों में रखा सारा सामान, अनाज और करीब 1 से 1.5 लाख रुपये तक की नगदी जल गई, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

 

जानकारी के अनुसार, घटना के समय ज्यादातर लोग खेतों में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान एक घर की रसोई से निकली चिंगारी पास में रखे सूखे घास-फूस में जा गिरी। तेज गर्मी और हवा के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के कच्चे घरों को अपनी चपेट में ले लिया। चूंकि सभी घर घास-फूस और लकड़ी से बने थे, इसलिए आग तेजी से फैलती चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्यमंत्री धामी ने 215 उपनिरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले—अब असली परीक्षा शुरू

 

इस आगजनी में मुस्तका पुत्र कासिम, सदाम पुत्र गुस्तफा, याकूब पुत्र मुस्तफा, यामीन, जाफर पुत्र मुस्तफा और बसीर पुत्र गुलाम के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इन परिवारों का पूरा घरेलू सामान और जरूरी संसाधन आग की भेंट चढ़ गए, जिससे उनके सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- अब आग लगने पर नहीं होगा गैस सिलिंडर ब्लास्ट, सिर्फ पिघल जाएगा, इंडियन आयल ने उत्तराखंड में इंडेन गैस का कंपोजिट सिलिंडर किया लांच, पढ़े पूरी खबर

 

घटना की सूचना सुबह करीब 10:25 बजे कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना मिलते ही सहसपुर थाना और धर्मावाला चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सेलाकुई और विकासनगर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिससे आसपास के अन्य घरों को बचा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर उन्हें बड़े स्तर तक पहुंचाना उद्देश्य: लाखन मेहता

 

 

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन भी नुकसान का आकलन कर प्रभावित परिवारों को राहत देने की तैयारी में जुटा है।