उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मौत

पौड़ी गढ़वाल- जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुमखाल-सतपुली हाईवे पर गुमखाल के पास एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति देने पर वाहन स्वामी पर पुलिस ने की कार्यवाही

 

एसडीआरएफ सतपुली के इंचार्ज एएसआई प्रेम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति गुमखाल के निकट लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल ने नंदा देवी महोत्सव के सकुशल आयोजन के लिए सुरक्षाकर्मियों को किया ब्रीफ,

 

रेस्क्यू टीम ने कठिन परिस्थितियों में अभियान चलाते हुए खाई में उतरकर शव को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया। मृतक की पहचान रोशन सिंह बिष्ट पुत्र प्रकाश सिंह बिष्ट निवासी ग्राम डाबर, लैंसडाउन के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नयागांव में गोर्खा एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसियेशन में निर्मित टिन शेड़ का लोकार्पण के दौरान जनसभा को सम्बोधित किया।

 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।