उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: ई-रिक्शा पलटने से कक्षा दो के छात्र की मौत, चार बच्चे घायल

उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में नेशनल हाईवे-74 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। स्कूल से घर लौट रहे बच्चों से भरा ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में कक्षा दो के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, श्री गुरु नानक देव एकेडमी रामनगर के छात्र परीक्षा समाप्त होने के बाद ई-रिक्शा से अपने घर शांति कॉलोनी धनसारा लौट रहे थे। इसी दौरान केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-74 पर एक होटल के सामने ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गया।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीरों के लिए HNBGU में डिप्लोमा कोर्स शुरू, 25 अप्रैल तक करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

 

हादसे में 10 वर्षीय रवि पुत्र रंजीत, 12 वर्षीय कपिल उर्फ डुग्गू पुत्र राजेंद्र, 10 वर्षीय समर पुत्र गोविंद सिंह, 12 वर्षीय सपना पुत्री रंजीत और 10 वर्षीय खुशी पुत्री महेश सरकार घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों और राहगीरों की मदद से सभी बच्चों को तत्काल सरकारी अस्पताल बाजपुर पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा भूकंप आ सकता है! वैज्ञानिकों की चेतावनी: हिमालय में जमा हो रही है खतरे की ऊर्जा

 

अस्पताल में डॉक्टरों ने रवि और समर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया, जबकि अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इसी बीच गंभीर रूप से घायल रवि ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं समर का उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत — चालक समेत तीन घायल

 

घटना की सूचना मिलने पर केलाखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी, एसएसआई विनोद सिंह फर्त्याल और एसआई हरीश महर पुलिस बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे तथा आवश्यक जानकारी जुटाई।
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया।