उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: डंपर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो की मौत

नई टिहरी- जनपद टिहरी गढ़वाल के ग्राम क्यारी के पास चारगांव वाली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डंपर (वाहन संख्या UK09CA-0639) अभिषेक राणा पुत्र जयवीर राणा निवासी ओनालगांव (हाल निवासी लंबगांव) का बताया जा रहा है। वाहन को चालक सूरज राठौड़ (उम्र लगभग 44 वर्ष), निवासी बेहराइच (उत्तर प्रदेश) चला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड -(दुःखद) यहां अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई कार, हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

 

बताया जा रहा है कि चालक माल खाली कर वापस लौट रहा था। इस दौरान उसके साथ गांव का एक व्यक्ति गजेन्द्र सिंह रांगड़ (उम्र लगभग 36 वर्ष), निवासी ग्राम रौणिया भी मौजूद था।

 

हादसा उस समय हुआ जब डंपर क्यारी गांव के ऊपर चारगांव वाली रोड पर मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित हो गया। ब्रेक फेल होने और चढ़ाई पार न कर पाने के कारण वाहन करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  25 फरवरी की कैबिनेट में आएगा बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम प्रस्ताव

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की बैठक हुई संम्पन, प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में लिए गए कई निर्णय

 

पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

 

 

🔴 मृतकों की पहचान:
1- सूरज राठौड़ (44 वर्ष) – चालक, निवासी बेहराइच (उत्तर प्रदेश)

2- गजेन्द्र सिंह रांगड़ (36 वर्ष) – निवासी ग्राम रौणिया

यह हादसा क्षेत्र में शोक की लहर छोड़ गया है।