उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

जनपद के त्यूणी क्षेत्र अंतर्गत कांडा बैंड के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। फोर्स ट्रैक्स तूफान वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही थाना त्यूणी पुलिस और उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। पोस्ट त्यूणी से उप निरीक्षक प्रेम सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवानों ने दुर्गम खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने वाहन तक पहुंचकर चालक का शव बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- केंद्र ने दी प्रदेश के इन जिलों में दो नए शहर बसाने की मंजूरी, प्रस्तावित स्थानों के निरीक्षण के लिए आएगी केंद्र की टीम।

 

मृतक की पहचान महेश थापा (35) पुत्र खड़क बहादुर, निवासी त्यूणी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह वाहन में अकेले सवार थे।
एसडीआरएफ टीम ने शव को खाई से निकालकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग ने पकड़ी रफ्तार, 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ा भारी जनसैलाब

 

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में सड़कें संकरी और खतरनाक मोड़ों वाली हैं, जिससे अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने मजदूर को 50 मीटर तक घसीटा, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा