उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई बाइक, तीन वर्षीय मासूम की मौत, माता-पिता गंभीर घायल

लक्सर- गोवर्धनपुर मार्ग पर रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार माता-पिता और उनका तीन वर्षीय बच्चा ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के गांव बिरूवाला खैर नगर निवासी कुलदीप (30 वर्ष) अपनी पत्नी रीना (27 वर्ष) और तीन वर्षीय पुत्र क्रियांश के साथ बाइक से लक्सर दवाई लेने आए थे। रविवार सांय के समय दवाई लेकर तीनों वापस अपने गांव लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अल्मोड़ा- बागेश्वर में हुई जबरदस्त बारिश, हुए बाढ़ जैसे हालात, पढ़े पूरी खबर

 

इसी दौरान लक्सर में गोवर्धनपुर मार्ग पर टायर फैक्ट्री के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन वर्षीय क्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुलदीप और उनकी पत्नी रीना गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 7 महीने के नवजात का फूला था पेट, X-Ray हुआ तो पता चला है प्रेग्नेंट, डॉक्टर ने बताया कैसे हुआ

 

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और ट्रक चालक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ट्रक चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  SIR में मतदाता सूची पर आपत्तियों से कांग्रेस नाराज, झूठी शिकायतों पर कार्रवाई की मांग

 

इस संबंध में लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गंभीर रूप से घायल दंपति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।