उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर नंदाकिनी नदी में गिरा वाहन, चालक की मौत।

चमोली न्यूज़- चमोली जिले के नंदानगर विकास खंड में नंदानगर-सितेल मोटर मार्ग पर बीती रात को एक पिकअप वाहन नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें सवार चालक की मौत हो गई है। थाना नंदानगर द्वारा सूचना दी गई कि सीतेल रोड पर पार्किंग के पास अनियंत्रित होकर एक पिकअप वाहन रोड से नीचे गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- कमरे में सोए थे 5 बच्चे और भाई, उसी कमरे में फंदे पर लटक गई विवाहिता, पुलिस ने बताई खुदकुशी की ये वजह

पिकअप रोड से डेढ़ सौ मीटर नीचे नंदाकिनी नदी में जा गिरा। जिसमें चालक पवन पुत्र जगतार सिंह निवासी पीरुमदारा नैनीताल उम्र 24 वर्ष घायल हो गया। चालक को सीएचसी नंदानगर लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा उक्त चालक को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अगले 24 घंटे में अत्यधिक बारिश की संभावना, सीएम धामी ने की सभी से अलर्ट रहने की अपील