उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ कलयुगी बेटा बना हैवान, अपने पिता की जमकर की पिटाई, खौलता पानी फेंका।

टनकपुर न्यूज़– यहाँ वार्ड नंबर 5 निवासी एक युवक ने अपने पिता की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसने अपने पिता पर गरम पानी भी फेंक दिया। जिससे वह झुलस गये। वही घायल को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व सैनिक व समाजसेवी बलवंत सिंह दानू का निधन

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर पांच निवासी गौरव बोहरा ने अपने पिता संजय बोहरा की जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से पिता संजय बोहरा को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां पीड़ित पिता का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: दूध वाहन और 18 टायर ट्रक की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

वही पीड़ित पिता ने देर रात कोतवाली टनकपुर में तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वरिष्ठ उप निरीक्षक बची सिंह बिष्ट ने बताया कि पिता संजय बोहरा की तहरीर पर पुलिस ने उनके पुत्र गौरव बोहरा के खिलाफ धारा 325 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं डॉक्टर उमर ने बताया की संजय बोहरा के शरीर का 35% भाग गरम पानी की वजह से झुलस गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरी-केदार धाम में बढ़ेगी सुरक्षा, AI क्लाउड सिस्टम से होगी 24x7 निगरानी; चढ़ावा चोरी के बाद बीकेटीसी का बड़ा फैसला