उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां हाईवे पर अचानक आ धमके हाथी, मौके पर वाहन छोड़कर भागे लोग, लोगों में मची अफरा-तफरी।

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले के पथरी में मिस्सरपुर के पास हरिद्वार-लक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दिन में ही तीन हाथी आ धमके। हाथियों के आने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हाथियों को देख हमले के डर से राहगीर अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इस दौरान हाथियों के जाने के बाद वहां आवागमन सुचारू हुआ और चालक अपने वाहनों को लेकर गए। हाथियों के हाईवे पर आने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खनन रॉयल्टी लेकर नया अपडेट, खनन व्यवसायियों का शिष्टमंडल देहरादून रवाना

स्थानीय निवासी पंकज चौहान, राजेश सैनी, मनोज सैनी, अक्षय चौहान ने बताया कि आस-पास में बसी कॉलोनियों में आए दिन हाथियों का झुंड धमक पड़ता है।पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाथियों के आबादी क्षेत्र में इस तरह आ धमकने से लोग भयभीत हैं। वहीं किसान अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ कार को टक्कर मारने के बाद खाई में गिरा पिकअप, चालक के छाती के आरपार हुई सरिया।

वन रेंज अधिकारी दिनेश नौढियाल का कहना है कि हाथियों को जंगल की ओर भेजन के लिए वनकर्मी भेजे जाते हैं। फिलहाल सभी से अपील की जा रही है कि इस तरह आवागमन कर रहे हाथियों के रास्ते में बाधक न बनें और सतर्क रहें।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- बर्थडे पार्टी के बहाने दो ग्रामीणों को जंगल ले जाकर बंधक बनाया, जमकर पीटा; चार आरोपी गिरफ्तार