उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- बर्थडे पार्टी के बहाने दो ग्रामीणों को जंगल ले जाकर बंधक बनाया, जमकर पीटा; चार आरोपी गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़- बर्थडे पार्टी के बहाने दो ग्रामीणों को कार में बैठाकर जंगल ले जाने, वहां बंधक बनाकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मिलने के बाद लालकुआं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बकुलिया किशनपुर सकुलिया, मोटाहल्दू निवासी दीपक सिंह बिष्ट ने लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि मोटाहल्दू निवासी चार युवक उन्हें और उनके साथी अनिरुद्ध बिष्ट निवासी बकुलिया मोतीनगर को अपनी कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- शिक्षा विभाग में 11 हजार पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत

 

 

आरोप है कि जंगल पहुंचने के बाद दोनों को कार के भीतर बंधक बना लिया गया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। मारपीट में अनिरुद्ध बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2), 3(5), 115(2), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया।

 

 

मामले में हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलवंत सिंह बिष्ट उर्फ गुड्डू निवासी सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू, कमल सिंह बिष्ट उर्फ सोमी निवासी सूफी भगवानपुर मोटाहल्दू, दीपक जोशी निवासी पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू और मोहित कुमार निवासी मोतीनगर चौराहा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ गौला नदी में नहाने गया 10 साल बच्चा नदी के तेज बहाव में बहा, यहाँ मिला बच्चे का शव

 

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त निशान मैग्नाइट कार संख्या UK-04-AK-1293 भी जब्त की है।

 

 

पहले हुई मारपीट से नाराज था आरोपी

हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी के अनुसार, दो दिन पूर्व बलवंत सिंह बिष्ट का जन्मदिन था। इस दौरान आरोपी और पीड़ित पक्ष जंगल में बर्थडे पार्टी मनाने गए थे। वहां किसी बात को लेकर पीड़ित पक्ष ने बलवंत के साथ मारपीट कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पुलिस लाईन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम पुष्कर धामी ने करी घोषणा, प्रदेश में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती।

 

 

पुलिस के मुताबिक, इसी बात से नाराज बलवंत ने अगले दिन अपने तीन साथियों को साथ लिया और दीपक व अनिरुद्ध को बहाने से कार में बैठाकर जंगल ले गया। आरोप है कि वहां दोनों के साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकाया गया।

 

 

यह रही पुलिस टीम

चारों आरोपियों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी अर्जुन गिरी गोस्वामी, कांस्टेबल गणेश गिरी और गुरमेज सिंह शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।