उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां तूफान से टूटा चीड़ का पेड़ गिरा दो बाइक सवारों पर, हुआ दर्दनाक हादसा

  • दो मोटरसाइकिल सवार युवक आंधी से टूटे चीड़ के पेड़ की चपेट में आने से हुए गंभीर रूप से घायल।

 

मेहलचोरी (गैरसैंण)– थाना गैरसेंण के अंतर्गत माईथान क्षेत्र के रायकोट गांव के समीप दो मोटरसाइकिल सवार युवक आंधी से टूटे चीड़ के पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें वाहन चालक एंव स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से गैरसैंण अस्पताल तक पहुंचाया। घायलों में शामिल हरगोविन्द जोशी पुत्र कृष्णबल्लभ जोशी उम्र 33 वर्ष एवं कमलेश जोशी पुत्र मालदत्त जोशी दोनों निवासी लखण देवपुरी के रहने वाले हैं। हरगोविन्द के कंधे व छाती में चोट बतायी जा रही है। वहीं कमलेश के सर पर भी गहरी चोटें आयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल (ब्रेकिंग न्यूज़) यहाँ जंगल में घास लेने जा रही महिला को हाथी ने पटका, महिला की मौके पर हुई मौत।

 

जानकारी के अनुसार शाम लगभग 6बजे निजी काम से माईथान से मेहलचौरी बाजार की तरफ आ रहे दोनों युवक तेज आंधी से गिरे चीड के पेड की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो गये। इसी दौरान मेहलचौरी की तरफ आ रहे टैक्सी चालक वीरेंद्र नेगी पूर्व प्रधान गोगना व उनके साथियों ने दोनों को मौके पर बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरा हुआ पाया। तब राइकोट गांव के ग्रामीणों की मदद से पेड को हटाकर घायलों को वाहन में लिटाकर गैरसैंण अस्पताल की तरफ चल दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

 

 

इस दौरान उन्होंने घटना की सूचना 108 पर भी कर दी थी। सूचना मिलने पर 108 वाहन धुनारघाट पंहुच गया था, जहां से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैरसैंण पंहुचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी मेहलचौरी एस.एन. जुयाल भी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन द्वारा अभी तक 14 अगस्त 2023 का जिले में स्कूली छुट्टी का किसी प्रकार का आदेश जारी नही किया, एडीएम श्री अशोक जोशी ने वीडियो जारी कर दी जानकारी।