उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ खेतों में काम करते समय चार लोगों पर गिरी आकाशीय बिजली, उपचार के दौरान एक युवक ने तोड़ा दम।

उत्तरकाशी न्यूज़– यहाँ उत्तरकाशी जिले के पुरोला के कंडियाल गांव के मदनी तोक में खेतों में काम कर रहे चार लोगों पर आकाशीय बिजली गिर गई। ग्रामीणों ने चारों झुलसे लोगों को सीएचसी पुरोला पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। वही 3 घायलों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- डंकी रूट से अमेरिका गया उत्तराखंड का युवक भी पहुंचा अमृतसर, अमेरिका से लौटाए जा रहे अवैध अप्रवासी

उक्त घटना में चंद्र सिंह ज्याड़ा (55) पुत्र अजयपाल, निखिल (24) पुत्र खुशपाल, अशोक ( 18) पुत्र खुशपाल घायल हो गए। वहीं अभिषेक (26) पुत्र धृपाल ज्याड़ा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं- यहाँ आवारा जानवर से टकराये बाइक सवार, गंभीर हालत में किया अस्पताल में भर्ती