उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत, ओवरस्पीड स्कूटी ट्रक से टकराई

अल्मोड़ा में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट कर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसा सोमवार देर रात लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि स्कूटी तेज रफ्तार में थी और तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।

 

 

जानकारी के अनुसार, बख गांव निवासी संदीप आर्या अपने दोस्त विजय कुमार का जन्मदिन मनाने के लिए एक होटल गए थे। पार्टी खत्म होने के बाद दोनों सोमवार रात स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह सिंह जीना यूनिवर्सिटी गेट के सामने लोअर माल रोड स्थित न्यू इंदिरा कॉलोनी के पास हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) बनभूलपुरा में हुई घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश हुए जारी,

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी की रफ्तार काफी तेज थी। बेस से जलालबैंड की ओर जाते समय तीखे मोड़ पर चालक संदीप स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे सामने से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- इस भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि में हुआ बदलवा

 

 

बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना में संदीप के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे विजय कुमार के पैर और छाती में चोट लगी।

 

 

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने संदीप की हालत गंभीर देखते हुए देर रात उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वहीं विजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- शिक्षा विभाग में अवकाश के लिए नई गाइडलाइन तय, अब छुट्टी चाहिए तो 15 दिन पहले लगानी होगी अर्जी

 

 

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि संदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।