उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ होली पर मारपीट से भड़का आक्रोश, व्यापारियों ने बाजार बंद कर SDM कार्यालय व कोतवाली का किया घेराव

श्रीनगर गढ़वाल न्यूज़- कीर्तिनगर नगर क्षेत्र में होली के दिन हुई मारपीट की घटना को लेकर गुरुवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर उपजिलाधिकारी (SDM) कार्यालय और कोतवाली कीर्तिनगर का घेराव किया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

 

व्यापारियों का आरोप है कि होली के दिन कीर्तिनगर बाजार चेक पोस्ट के पास कीर्तिनगर नैथाना के कुछ युवकों ने स्थानीय व्यापारियों के साथ अभद्रता की। बात बढ़ने पर कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक व्यापारी के सिर पर गंभीर चोट लग गई, जबकि दो अन्य लोग भी घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- लोक सेवा आयोग PCS और वन आरक्षी परीक्षा भर्ती के प्रश्न पत्र करेगा नष्ट

 

घटना के विरोध में गुरुवार को व्यापारियों ने कीर्तिनगर बाजार बंद रखा और उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने नगर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी कैमरों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने, ओवरस्पीडिंग पर नियंत्रण लगाने और होली के दिन हुई मारपीट के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड पंचायत चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी, अब इस तारीख को होगा मतदान

 

उपजिलाधिकारी कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने व्यापारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी कोतवाली कीर्तिनगर पहुंचे, जहां उन्होंने होली के दिन पर्याप्त पुलिस बल तैनात न होने और अराजकता का माहौल बनने पर नाराजगी जताई। साथ ही घटना में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में हाईवे किनारे 135 दुकानों पर चला वन विभाग का लाल निशान, 31 जनवरी तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर संजय मिश्रा ने बताया कि मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना को लेकर एफआईआर दर्ज की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।