उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सीसी सड़क निर्माण घोटाले पर बड़ी कार्यवाही, डीएम ने ग्राम प्रधान को हटाने के दिए निर्देश

हरिद्वार न्यूज़– जनपद हरिद्वार के विकासखंड लक्सर स्थित ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं के मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सख्त कार्रवाई की है। डीएम ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही अनियमितताओं से संबंधित धनराशि की वसूली सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द की कश्यप बस्ती में कराए गए सीसी सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और गुणवत्ता में कमी की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत के बाद सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी की जांच आख्या के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी हरिद्वार को जांच अधिकारी नियुक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विवाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग, गोली लगने से नौ साल के बच्चे मौत, परिवार में मातम

 

 

जांच के दौरान ग्राम पंचायत के अभिलेखों, वित्तीय लेन-देन, विकास कार्यों की गुणवत्ता और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तृत जांच की गई। जांच में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। रिपोर्ट में सीसी सड़क निर्माण कार्यों में स्वीकृत मानकों की अनदेखी, घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग और सड़क किनारे नाली निर्माण में तकनीकी खामियां पाए जाने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- धरना-प्रदर्शनों को लेकर एसएसपी डोबाल ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

 

 

इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर एक ही सड़क को अलग-अलग दर्शाकर भुगतान लिया गया। मामले में ग्राम प्रधान बसंती देवी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शंकरदीप की भूमिका भी अभिलेखों के रख-रखाव और दस्तावेज प्रस्तुत करने में लापरवाहीपूर्ण पाई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (ब्रेकिंग न्यूज़) यहाँ 12 वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

 

 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी धनराशि की वसूली जल्द सुनिश्चित करने को कहा है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।