उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंडः (बड़ी खबर)-यहां बारिश में भरभराकर गिरा मकान, सो रहे दंपति की मौत, एक घायल।

काशीपुर न्यूज़-  इन दिनों कुमाऊं भर में बारिश ने कहर भरपाया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वही पहाड़ जाने वाले कई मार्ग बंद पड़े है। अब खबर काशीपुर से आ रही है। जहां गांव मिस्सरवाला में एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवती घायल हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत मे काम कर रही महिलाओं पर झाड़ियों में छिपे गुलदार ने किया हमला, एक महिला गंभीर घायल, लोगों में दहशत।

यह हादसा शनिवार देर रात करीब दो बजे का है। जब परिवार के सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। उस वक्त बाहर झमाझम बारिश हो रही थी। मृतकों को यह नहीं पता था कि आज की रात उनके लिए अंतिम रात होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राजस्व विभाग व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मारा छापा, क्रेशर के कंट्रोल रूम को किया सील, लगा दो करोड़ 42 लाख का जुर्माना

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात परिवार के सभी लोगा घर में सो रहे थे। इसी बीच झमाझम बारिश हो रही थी। तभी अचानक पहले मकान की दीवार गिरी और उसके साथ ही छत गिर गई। हादसे में पति और पत्नी छत के नीचे दब गए। हादसे में मोहम्मद नासिर 65 वर्षीय और उनकी पत्नी मोहमद्दी 60 वर्षीय की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है। इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। मौ।क पर पहुंची कुंडा थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फत्र्याल और तहसीलदार यूसुफ अली ने शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(गजब) यहां आवासीय नक्शा पास करवा कर, करवाया व्यवसायिक निर्माण, हुई अब ये कार्यवाही