उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- (बड़ी खबर) यहाँ उप निबंधक निलंबित: औचक निरीक्षण में करोड़ों की स्टाम्प चोरी की आशंका, अवैध रजिस्ट्रियों का खुलासा

देहरादून न्यूज़– जिला प्रशासन की जांच में गंभीर अनियमितताएं उजागर होने के बाद शासन ने ऋषिकेश के उप निबंधक हरीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। यह सख्त कदम जिलाधिकारी सविन बसंल द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद उठाया गया।

 

निरीक्षण में क्या मिला?
डीएम के अचानक पहुंचे निरीक्षण में उप निबंधक कार्यालय ऋषिकेश में कई चौंकाने वाली गड़बड़ियां सामने आईं। जांच में पाया गया कि उप निबंधक की अनुपस्थिति में एक लिपिक और एक बाहरी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से रजिस्ट्री की प्रक्रिया संचालित की जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  31 अगस्त को पूरा दिन बांध सकेंगे बहने अपने भाई की कलाई पर राखी

 

कार्यालय में वर्षों से आमजन के मूल दस्तावेज लंबित पड़े थे। इतना ही नहीं, अर्जेंट नकल भी महीनों तक जारी नहीं की जा रही थी, जिससे फरियादियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

 

करोड़ों की स्टाम्प चोरी की आशंका
जांच के दौरान करोड़ों रुपये की स्टाम्प चोरी की आशंका जताई गई है। दून घाटी विशेष महायोजना-2031 के तहत औद्योगिक भूमि को आवासीय दर्शाकर छोटे-छोटे भूखंडों में रजिस्ट्री कराने के मामले सामने आए हैं। इससे सरकार को भारी राजस्व हानि होने के साथ-साथ खरीदारों के साथ संभावित धोखाधड़ी की आशंका भी व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ एक स्कूटी सहित दो कार बनी आग का गोला, चंद मिनटो में तीनों गाड़ियां हुई जलकर खाक

 

नियमों की खुलेआम अनदेखी
निरीक्षण के दौरान फरियादियों ने बताया कि मूल दस्तावेज लौटाने और रजिस्ट्री की नकल देने में उन्हें लंबे समय तक परेशान किया गया। जबकि नियमानुसार दस्तावेज तीन दिन के भीतर लौटाए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- वन विभाग ने अवैध रूप से 2 लाख की खैर की लकड़ी की तस्करी कर रही बोलेरो समेत उसके चालक को किया गिरफ्तार, दो फरार

 

शासन ने की त्वरित कार्रवाई
जिला प्रशासन ने विस्तृत जांच रिपोर्ट शासन को भेजते हुए उप निबंधक के निलंबन की संस्तुति की थी। शासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निलंबन आदेश जारी कर दिया।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अन्य रजिस्ट्रार कार्यालयों में भी औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और राजस्व हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।