उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- भाजपा ने राज्य की पांच लोकसभा सीटों के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है 55 नामों का पैनल, किसे मिलेगा टिकट? अब सब की दिल्ली पर टिकी नजर

  • भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में इन नामों पर हो चुकी चर्चा
  • अब होनी है प्रत्याशियों की घोषणा

देहरादून न्यूज़- मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड के वातावरण में भले ही अभी ठंडक का बसेरा हो, लेकिन लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक गर्माहट महसूस की जाने लगी है। यह बात अलग है कि आपाधापी कम है, लेकिन प्रत्याशियों के चयन की कसरत ने उधेड़बुन बढ़ाई हुई है।

भाजपा का परिदृश्य भी इससे जुदा नहीं है। यद्यपि, पिछले 10 वर्ष से यहां लोकसभा की पांचों सीटें भाजपा के पास हैं, लेकिन दावेदारों की संख्या अच्छी-खासी है। प्रदेश भाजपा ने जिन 55 नामों का पैनल पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है, उसमें वर्तमान में इन सीटों का प्रतिनिधित्व कर रहे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं।

प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा ने कसरत काफी पहले शुरू कर दी थी। इसके लिए विभिन्न स्तर पर हुए सर्वे का सहारा लिया गया तो प्रांतीय नेतृत्व ने भी प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में दावेदारों का पैनल तैयार करने के लिए दो-दो पर्यवेक्षक भेजे। इनकी रिपोर्ट मिलने के बाद 27 फरवरी को पार्टी की प्रांतीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में दावेदारों के नाम पर चर्चा हुई। फिर पैनल 55 नामों का पैनल तैयार कर केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया। लोकसभा सीटवार बनाए गए दावेदारों में पांच से नौ नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) मौसम विभाग ने प्रदेश के आज 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इस बीच बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली पहुंचे। उन्होंने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक में दावेदारों के नामों पर चर्चा की। बताया गया कि गुरुवार देर रात हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में उत्तराखंड से भेजे गए पैनल पर भी सीटवार चर्चा हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री धामी और प्रांतीय अध्यक्ष भट्ट भी उपस्थित रहे।

भाजपा सूत्रों के अनुसार प्रथम चरण में कुछ राज्यों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी, इनमें उत्तराखंड भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व अभी भी इन नामों को अंतिम रूप देने को कसरत में जुटा है। आज-कल में एक दौर की बैठक और होगी, जिसमें प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर पहली सूची जारी की जा सकती है। संभव है कि इसमें उत्तराखंड के लिए भी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएं।

दिल्ली में पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व मंथन में जुटा है और इधर सभी लोकसभा क्षेत्रों में दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ रही हैं। यह सही है कि वर्तमान में यहां की सीटों पर जो लोग प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वे सभी दिग्गजों में शुमार हैं। इनमें नैनीताल सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे अजय भट्ट वर्तमान में केंद्र में राज्य मंत्री हैं, जबकि हरिद्वार के सांसद पूर्व में केंद्र में कैबिनेट मंत्री और अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा पिछले कार्यकाल में राज्य मंत्री का दायित्व निभा चुके हैं। टिहरी की सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह तीन बार से चुनकर आ रही हैं। पौड़ी सीट से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत पूर्व में पार्टी संगठन और उत्तराखंड सरकार में मंत्री व फिर मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ शराब पीने के दौरान दो दोस्त में हुआ विवाद, एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

स्वाभाविक रूप से ये सभी वर्तमान में भी टिकट के दावेदार हैं। इसके साथ ही अन्य कई नाम भी लोकसभा सीटों से आए हैं। इस परिदृश्य के बीच दावेदारों की धड़कनें भी बढ़ी हैं, वह इसलिए कि पूर्व में विभिन्न राज्यों में भाजपा प्रत्याशी चयन के मामले में चौंकाता आई है। ऐसे में इस बात को लेकर निश्चिंत नहीं हो सकता कि उसका टिकट पक्का है। यद्यपि, टिकट किसे मिलेगा और किसी नहीं, इसे लेकर जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन तब तक पार्टी नेतृत्व की कवायद से पांचों लोकसभा सीटों पर गहमागहमी तो बढ़ ही गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दिल्ली के यात्रियों का वाहन गहरी खाई में जा गिरा, हुई दो की मौत।

हरिद्वार:- वर्तमान सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री मदन कौशिक व स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, यतींद्रानंद गिरि।

पौड़ी गढ़वाल:- वर्तमान सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत व प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, राज्य सरकार में मंत्री सतपाल महाराज व डा धन सिंह रावत, बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय।

टिहरी:- वर्तमान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्य सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व मंत्री लाखीराम जोशी, भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, ऋषिराज डबराल, रविंद्र जुगरान, कुंवर जपेंद्र सिंह, मनवीर चौहान।

नैनीताल:- वर्तमान सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व सांसद बलराज पासी, विधायक एवं पूर्व मंत्री अरविंद पांडेय, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह, दीप कोश्यारी, राजेंद्र बिष्ट।

अल्मोड़ा:- वर्तमान सांसद अजय टम्टा, राज्य सरकार में मंत्री रेखा आर्या, विधायक फकीर राम, पूर्व विधायक मीना गंगोला।