उत्तराखंड बोर्ड रिज़ल्ट 2026 जारी: लड़कियों का दबदबा, हाईस्कूल-इंटर में टॉपर्स की सूची घोषित

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा के परिणाम आज रामनगर में आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए। परिषद कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और विधायक दीवान सिंह बिष्ट की मौजूदगी में रिज़ल्ट जारी किया गया।
रिज़ल्ट जारी होते ही प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कई स्थानों पर छात्र-छात्राएं मिठाइयां बांटते और अपनी सफलता का जश्न मनाते नजर आए, जबकि कुछ जगहों पर मिले-जुले प्रतिक्रिया भी देखने को मिली।
इस वर्ष भी लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाज़ी मारी है। टॉपर्स की सूची में लड़कियों का दबदबा साफ देखने को मिला है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों ही कक्षाओं में प्रदेश के विभिन्न जिलों के छात्र-छात्राओं ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है, जिससे यह साबित होता है कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
परिषद द्वारा टॉपर्स की पूरी सूची के साथ-साथ विस्तृत आंकड़े भी जारी किए गए हैं, जिसमें पास प्रतिशत, जिला वार प्रदर्शन और विषयवार परिणाम शामिल हैं। शिक्षा विभाग ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीं, जिन छात्रों के परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं आए हैं, उनके लिए परिषद द्वारा सुधार परीक्षा का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है, ताकि वे अपने अंकों में सुधार कर सकें।









