उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं: सड़क हादसे ने छीनी दो दोस्तों की जिंदगी, 6 दिन बाद घायल अयान ने भी तोड़ा दम

लालकुआं न्यूज़-गोरापड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर छह दिन पहले हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 20 वर्षीय अयान खान की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बरेली के भोजीपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था। इससे पहले हादसे के दिन ही उसके दोस्त 16 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह की मौत हो गई थी। अब छह दिन के भीतर एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

 

 

जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई की शाम लालकुआं के वार्ड नंबर-4 निवासी 16 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह पुत्र उदयवीर सिंह और 20 वर्षीय अयान खान पुत्र शमशेर खान बाइक से हल्द्वानी मोमो खाने गए थे। देर शाम जब दोनों वापस लौट रहे थे, तभी गोरापड़ाव राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से रॉन्ग साइड में आए एक कैंटर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ नशे में ड्राइविंग करने वाले व्यक्ति को कालाढूंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज, DL निरस्तीकरण

 

 

हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया, जबकि अयान का प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया गया। पहले उसका इलाज हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में चला, इसके बाद उसे बरेली के भोजीपुरा स्थित राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद बुधवार सुबह अयान ने भी दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में दिसंबर में होंगे पंचायत चुनाव, ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ाई गई

 

 

बताया जा रहा है कि अयान ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और आगे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार में उसके तीन भाई और दो बहनें हैं। वह दूसरे नंबर का पुत्र था। परिवार लालकुआं में अपनी नानी अमीना बेगम के मकान में रहता है।

 

 

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम अयान का शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मोहल्ले के लोगों की भी आंखें नम हो गईं। एक ही मोहल्ले के दो युवकों की छह दिन के भीतर मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ  दर्दनाक सड़क हादसा, वाहन चालक छह घंटे ट्राले के नीचे दबा रहा, हुई मौत

 

 

वहीं, हादसे में जान गंवाने वाला सिद्धार्थ सिंह पढ़ाई में बेहद मेधावी छात्र था। वह अपने पिता उदयवीर सिंह के साथ कराटे का भी प्रशिक्षण लेता था और इस क्षेत्र में भी प्रतिभाशाली माना जाता था। दोनों दोस्तों की असमय मौत से लालकुआं क्षेत्र में गहरा दुख और शोक का माहौल है।