उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड-यहां घर में जले दीये से लगी आग, घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख

देहरादून न्यूज़– देहरादून जिले के जौलीग्रांट में विस्थापित क्षेत्र अठुरवाला के वार्ड संख्या आठ में एक मकान में जलते दीये से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद मकान मालिक और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को लेकर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिले वनाधिकार समिति के पदाधिकारी, सदस्य व ग्रामीण

वही सूचना पाकर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। सभासद संदीप नेगी ने कहा कि उनके वार्ड में धूम सिंह बिष्ट का मकान है। जिसमें किरण देवी पत्नी सुरेंद्र राणा किराए पर रहती है। घर में रखे दीये से आग लगने के कारण बेडरूम में रखा सारा सामान जल गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां मामूली विवाद में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, वारदात के बाद भी मौके पर बैठा रहा आरोपी

वहीं किचन में रखे हुए सामान को भी काफी नुकसान पहुंचा। किरण देवी ने बताया कि कुछ ही दिन पहले उन्होंने किराए पर मकान लिया था। आग से  टीवी, फ्रिज, फर्नीचर, आलमारी और किचन का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिसके बाद उनका और उनके बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हुआ था। किरण देवी के पति सुरेंद्र राणा होटल लाइन में बाहर काम करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर कार, पॉलिटेक्निक के छात्र समेत दो दोस्तों की हुई दर्दनाक मौत