उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ क्रिकेट विवाद बना खूनी खेल: युवक ने घर पर की फायरिंग, साप्ताहिक बाजार में तमंचा लहराया; दो आरोपी गिरफ्तार

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में क्रिकेट खेलने के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते फायरिंग तक पहुंच गया। आरोप है कि झगड़े के बाद एक युवक अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और गोली चला दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इतना ही नहीं, साप्ताहिक बाजार में भी तमंचा लहराकर लोगों को डराने की सूचना मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

जानकारी के अनुसार, घटना तेल मिल चौकी के पास उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में हुई। डिबडिबा निवासी आशु का कुछ युवकों से क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया था, लेकिन देर शाम प्रीत कॉलोनी, बिलासपुर (जिला रामपुर) निवासी प्रेम कुमार साहनी अपने साथियों के साथ आशु के घर पहुंच गया। आरोप है कि वहां पहुंचकर उसने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, दो युवकों की हुई मौत

 

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रेम कुमार साहनी के खिलाफ पहले भी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) शहर के बॉर्डर एरिया में पुलिस ने चेकिंग की तेज, दंगाई भागने की फिराक में

 

साप्ताहिक बाजार में मची अफरा-तफरी
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि मेट्रोपोलिस के पास लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दो युवक तमंचा लहराकर लोगों को डरा रहे हैं। हथियार लहराने की सूचना से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई दुकानदारों ने अस्थायी रूप से अपनी दुकानें समेट लीं।

 

सूचना मिलते ही डायल 112 के माध्यम से पुलिस टीम सक्रिय हुई और क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

फ्लाईओवर के पास से दबोचे गए आरोपी
देर रात पुलिस ने फ्लाईओवर के पास से प्रेम कुमार साहनी और गदरपुर निवासी विजय पाल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान प्रेम कुमार के पास से एक तमंचा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने वाला आरोपित मृत मिला, गदेरे किनारे झाड़ियों में मिला शव

 

सीओ सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इलाके में फिलहाल पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।