उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ घर में घुसकर महिला की करी निर्मम हत्या, सिर पर मिले चोट के निशान, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार न्यूज़– हरिद्वार में रानीगली के शिवनगर में शुक्रवार को एक महिला की हत्या की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं और जीभ बाहर निकली थी। महिला की नाक से खून भी निकल रहा था।

जानकारी के अनुसार, जब महिला ममता सैनी का बेटा अभय सैनी घर पहुंचा तो बाहर से दरवाजे का कुंडा बंद था। कुंडा खोल कर जब वह अंदर दाखिल हुआ तो उसकी मां बेड पर मृत पड़ी थी। युवक के शोर मचाने पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और सूचना सप्तऋषि चौकी प्रभारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश के इन दो जिलों में लागू होगी आचार संहिता, विधानसभा उपचुनाव की तिथि हुई जारी

वहीं एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी क्राइम, नगर कोतवाली प्रभारी, फोरेंसिक टीम और सीआईयू भी मौके पर पहुंची। घर में मृतका समेत कुल पांच लोग रहते थे। इसमें मृतका ममता सैनी, पति महेश सैनी, देवर रामकरण सैनी और बेटा जय (25) देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज के हॉस्टल में और अभय(22) रामानंद इंस्टीट्यूट में बीए का छात्र है। देवर रामकरण इलेक्ट्रीशियन है। 

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की इन दो महानगरों के लिए अपनी सेवाएं

वही पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधम सिंह नगर पुलिस में शोक की लहर: आरक्षी विपिन बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार